3179 लाख रुपए से बनेगा धार का नया कलेक्ट्रेट:कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण; बोले- गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखें

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को भवन का निर्माण समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। जाए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। भवन की जानकारी ली अधिकारियों ने बताया कि कलेक्ट्रेट भवन की प्रशासकीय स्वीकृति 3179 लाख रुपए है। जो कि 25 अगस्त 2023 को जारी की गई थी। गुजरात की भूमि प्रोकान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इस भवन का निर्माण 24 माह में पूरा करने की समयावधि दी है। जानकारी के अनुसार यह भवन तीन तल पर बनाया जा रहा है। वर्तमान में पार्ट – A प्रथम तल की छत प्रगतिरत है। पार्ट – B स्ट्रक्चर कार्य पूर्ण, जुड़ाई कार्य प्रगतिरत है। साथ ही पार्ट- C प्लीथ स्तर प्रगति रत है। गुणवत्ता पर दिया जोर देने के निर्देश कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने और भवन की सही ढंग से तराई (क्योरिंग) करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी कोने में निर्माण दोष नहीं रहना चाहिए और प्रॉपर सुपरविजन के साथ काम किया जाए। यह भवन शहर के प्रशासनिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र होगा, इसलिए इसका निर्माण सभी मानकों के अनुरूप होना चाहिए। निगरानी करेंगे सहायक कलेक्टर कलेक्टर ने निर्माण की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी करने के लिए सहायक कलेक्टर वसीम बट (सिविल इंजीनियर) को पाबंद किया है। कलेक्टर मिश्रा ने निर्माण स्थल पर काम कर रहे श्रमिकों से भी बातचीत की और उनसे कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *