अमृतसर सिटी| बाबा लक्खा का दाता सेवा सोसायटी रजिस्टर्ड खंडवाला में 32वां मेला मनाया जा रहा है। गद्दीनशीन बाबा जसवंत राय ने बताया कि आज 16 अप्रैल को शाम 7 बजे बाबा जी की मेहंदी का आयोजन किया गया। इसके बाद रात 10 बजे से 12 बजे तक कव्वाली महफिल का प्रोग्राम। रात को लंगर अटूट चला। बड़ी संख्या में संगत पहुंची। 17 अप्रैल को मुख्य मेला मनाया जाएगा। इस मौके पर कव्वाल परवेज आलम और शहजादा सन्नी माहल पहुंचेंगे। कव्वाली रात 9 बजे से देर रात तक चलेगी। कार्यक्रम में कौंसलर रशपाल सिंह और विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। प्रधान नारायण स्वामी, सेक्रेटरी जगजीत सिंह, कैशियर तेजिंदर सिंह छीना, जस्सा सिंह, लक्की और दीपक देवगन सेवा में मौजूद रहेंगे।


