जीएनडीयू में सांस्कृतिक प्रतियोगिता उत्सव आज

अमृतसर | जीएनडीयू का अंतर विभागीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता उत्सव ‘जश्न’ 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। प्रो. हरविंदर सिंह सैनी ने बताया कि दशमेश ऑडिटोरियम के अलावा गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर, कांफ्रेंस हॉल और लेक्चर थियेटर बिल्डिंग में होने वाले इन मुकाबलों में 17 अप्रैल को भांगड़ा, स्किट, कोरियोग्राफी, मिमिक्री, नोटंकी, गीत गजल, लोकगीत, काव्य गोष्ठी और एक्सटेम्पोर शामिल हैं। 18 अप्रैल को शबद भजन, वेस्टर्न ग्रुप डांस, मुकाबले होंगे। 19 अप्रैल को दशमेश ऑडिटोरियम में नृत्य, गिद्दा, प्रश्नोत्तरी के अलावा पुरस्कार वितरण समारोह भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *