32.30 लाख रु. की धोखाधड़ी का आरोप, सदर थाने में केस दर्ज

रांची | लालू खटाल, बरियातू की रहने वाली शोभा सिंह ने डॉ. राजेंद्र कुमार झा के खिलाफ 32.30 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में आरोप है कि डॉ. राजेंद्र झा ने उन्हें व उनके पति को अपने यहां काम पर रखा। उन्हें कहा कि वह अपने तनख्वाह की कुछ ही राशि ले और शेष उनके पास जमा रहने दे। जब उनके बच्चे बड़े हो जाएं तो एकमुश्त राशि उनसे ले ले। लेकिन, जब वे लोग अपना बकाया वेतन मांगने लगे तो उन्हें नहीं दिया गया। शोभा सिंह का यह भी आरोप है कि डॉ. राजेंद्र ने उन्हें एक दिन शाम में अपनी क्लिनिक के कमरे में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। वह काफी डर गई और रोने लगी। तब उन्होंने कहा कि कि अंजाम बुरा होगा। डर की वजह से उसने किसी से कुछ नहीं कहा। अब जब अपना व पति का बकाया पैसा मांग रही है तो उन्हें धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *