323 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना | शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में थाना कूमकलां की पुलिस ने नशा तस्करी के लिए जा रही एक वर्ना कार को काबू किया। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान तरनवीर सिंह, निवासी गांव नीलो, के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 273 ग्राम हेरोइन, 66 हजार रुपए नकद और वर्ना कार (PB-10-HS-7707) बरामद की गई है। दूसरे मामले में थाना डिवीजन-7 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम हेरोइन के साथ गौतम सैनी, निवासी बिहारी कॉलोनी, को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी जल्द खुलासा होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *