35 मरीजों का ऑपरेशन, अब तक 2003 का सफल ऑपरेशन

गढ़वा | शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में एक विशेष निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राधा लक्ष्मी ट्रस्ट और जिला अंधापन नियंत्रण समिति (डीबीसीएस) गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को निःशुल्क नेत्र उपचार की सुविधा दी गई। शिविर के दौरान 35 जरूरतमंद मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। खास बात यह रही कि इस श्रृंखला के अंतर्गत अब तक कुल 2003 मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाई जा चुकी है, जो जिले के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। नेत्रालय की संचालिका पायल गुप्ता और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो आर्थिक कारणों से नेत्र चिकित्सा नहीं करा पाते। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओर से मरीजों को जांच, ऑपरेशन, दवाएं और देखभाल की सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। स्वास्थ्यकर्मी सेवा भाव से हर मरीज की देखभाल में जुटे रहे, ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शुक्रवार को भी राधिका नेत्रालय में भी ऑपरेशन का आयोजन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *