350 दिव्यांगों को दिए उपकरण:जैन वाटिका नसियाजी अलवर में दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का हुआ समापन

अलवर| अशोका फाउंडेशन की ओर से रविवार को जैन वाटिका नसियाजी अलवर में दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का समापन हुआ। फाउंडेशन चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज ने बताया कि शिविर में 350 से अधिक दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कैलिपर, बैसाखी, विजुअल सटीक व श्रवण यंत्र आदि का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर में 130 दिव्यांगों को श्रवण मशीन, 25 दिव्यांगों को जयपुर फुट, 4 को कृत्रिम हाथ, 10 को वॉकर, स्टीक और 26 को कैलीपर लगाए गए। 80 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 50 को व्हील चेयर, 50 को बैसाखी वितरित की गई। वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन ने बताया कि शनिवार और रविवार को दिव्यांगों की जांच कर जयपुर फुट और कृत्रिम हाथ लगाने के लिए नाप ली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *