भास्कर न्यूज | जालंधर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 28 जनवरी से 38वीं नेशनल गेम्स आयोजित की जा रही हैं । पंजाब की अलग-अलग खेलों की टीमों में खिलाड़ियों की सलेक्शन के लिए काम चल रहा है। नेशनल गेम्स के लिए पंजाब की एथलेटिक्स टीम का चयन हो चुका है, जिसमें गर्व की बात है कि 1 दर्जन के करीब जालंधर के खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट्स में पार्टिसिपेट कर रहे हैं । शनिवार को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में रिले टीमों के ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें 4×100 मेन्स, 4×400 मेन्स, 4×400 विमेन, 4×400 मिक्स्ड के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। 4×400 विमेन रिले में जालंधर से पंजाब पुलिस की किरन, रशदीप कौर, गुग कौर और रमनदीप कौर शामिल हैं जबकि 4×400 मेन्स में जश्नप्रीत सिंह सहित पंजाब पुलिस का जगमीत सिंह। 4×100 मेन्स में हरमनप्रीत सिंह पंजाब पुलिस और हरमनदीप सिंह को चयनित किया गया है। इनके अलावा अन्य इवेंट्स में पहले से ही टीम का चयन किया जा चुका है। एथलेटिक्स के इवेंट्स अगले महीने 7-8 फरवरी को शुरू होंगे। मेन्स : हर्शदीप सिंह 1500 मीटर, आकाशदीप सिंह, साहिल 20 किलोमीटर वॉक, हरदीप 400 मीटर हर्डल, नवजोत सिंह डिकेथलन, शुभकरमन सिंह डिस्कस थ्रो, बलजिंदर सिंह, दमनीत सिंह, गुरदेव सिंह हैमर थ्रो, सर्बजीत सिंह जेवलीन थ्रो, जगरूप सिंह लॉन्ग जंप, अमनदीप सिंह धालीवाल, प्रभकिरपाल सिंह, तेजिंदर सिंह तूर शॉटपुट, नरपिंदर सिंह को ट्रिपल जंप में चयनित किया गया है।


