जालंधर| थाना-4 की पुलिस ने सराफा बाजार स्थित एके डायमंड ज्वैलर्स के मालिक साहिल लुथरा पर झूठ बोल कर 503 ग्राम सोने के गहने हड़पने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सराफा बाजार में सुनियार का काम करने वाले मोहल्ला भाई दित्त सिंह नगर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह बेचने के लिए 11 अक्टूबर को 503.890 ग्राम सोने के गहने साहिल के पास ले गया था। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी ने गहने वापस नहीं लौटाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


