लुधियाना| श्री शिव शक्ति सेवा मंडल बुडलाडा द्वारा 39वां विशाल भंडारा बालटाल में लगाया जा रहा है। इसके तहत राशन सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं से भरा ट्रक अमरनाथ यात्रा के लिए लुधियाना से रवाना किए गए। इस अवसर पर मंडल के शिवालिक सिंगला, रवि, धीरज चावला और शंभू नाथ के साथ लुधियाना ब्रांच के प्रधान राजीव पुरुषारथी, शिवेंद्र पुरुशारथी, गुरजीत सिंह, प्रदीप गुप्ता, मयंक पुरुषार्थ मौजूद रहे। इन सामग्री से भरे ट्रैकों को सीआईए स्टाफ लुधियाना के एसीपी राजेश शर्मा और सब्जी मंडी लुधियाना मंडी से विशाल खोसला ने हरी झंडी देकर रवाना किया।


