4 गार्ड्स की हत्या करने वाले सीरियल किलर को उम्रकैद:सागर-भोपाल में 6 दिन में किए थे मर्डर; KGF-2 के ‘रॉकी-भाई’ से था प्रेरित

सागर और भोपाल में 6 दिनों में चार गार्ड्स की हत्या करने वाले सीरियल किलर को शुक्रवार को प्रधान सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुधाविजय सिंह भदौरिया ने पैरवी की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुणे में भी एक गार्ड पर जानलेवा हमले की बात कही थी। आरोपी ने बताया था कि वह फिल्म KGF-2 के किरदार रॉकी भाई से प्रभावित है और सिक्योरिटी गार्ड्स को मारने के मिशन पर है। वह ऐसे सिक्योरिटी गार्ड्स को टारगेट करता था, जो ड्यूटी पर सोते थे। गार्ड्स को मारने के बाद वह पुलिस वालों को बनाकर फेमस होना चाहता था। आरोपी शिव गोंड कक्षा 8वीं तक पढ़ा है। गोवा में नौकरी कर चुका है। अंग्रेजी भी बोल लेता है। आरोपी ने ऐसे दिया था 4 घटनाओं को अंजाम सागर में 3 चौकीदारों को मारा था पहली हत्या: सागर के कैंट थाना क्षेत्र में एक कारखाने में तैनात चौकीदार कल्याण लोधी (50) के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या की थी। दूसरी हत्या: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 29-30 अगस्त की दरमियानी रात गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में एक गार्ड को मारा था। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात चौकीदार शंभू नारायण दुबे (60) के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। तीसरी हत्या: आरोपी शिव गोंड ने मोती नगर थाना क्षेत्र में 30-31 अगस्त की दरमियानी रात एक मकान रखवाली करने वाले गार्ड को मारा था। आरोपी ने मंगल अहिरवार के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। चौथी हत्या भोपाल में की थी
आरोपी ने चौथी हत्या 1-2 सितंबर की रात भोपाल में की थी। उसने चौकीदार सोनू वर्मा (23) को मारबल के टुकड़ों से सिर कुचलकर मार दिया था। यह वारदात CCTV में कैद हो हुई। ईदगाह इलाके में रहने वाला मृतक सोनू खजूरी सड़क इलाके में एक मार्बल की दुकान में काम करता था। मोबाइल लोकेशन की ट्रेसिंग से पकड़ा गया
आरोपी सागर के केसली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी सीरियल किलर को मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके भोपाल के लालघाटी इलाके से पकड़ा था। जिस मोबाइल के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची, वह मोबाइल उसी सिक्योरिटी गार्ड का था, जिसकी हत्या 28 अगस्त 2022 को आरोपी ने सागर में की थी। यह खबर भी पढ़ें…
सीरियल किलिंग मामले में कोर्ट में चालान पेश सागर में सिलसिलेवार तीन और भोपाल में एक चौकीदार की हत्या कर दहशत फैलाने वाले सीरियल किलिंग मामले में सागर पुलिस ने प्रकरणों की जांच पूरी कर चालान न्यायालय में पेश किए हैं। सागर पुलिस ने हत्या के 3 प्रकरण, एक हत्या का प्रयास और एक चोरी के प्रकरण में कोर्ट में चालान पेश किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *