4 जरूरतमंद बेटियों की शादी करवाई

श्री दुर्गा सेवक संघ द्वारा रविवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान बलवीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर में चार जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। समारोह में विधायक अशोक पराशर पप्पी, भाजपा नेत्री राशि अग्रवाल, भावाधस नेता विजय दानव और प्रवीण बांसल विशेष रूप से पहुंचे। अतिथियों ने संघ के इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान ट्रस्टी संजय गोयल, दविंद्र जग्गी और भारत भूषण सिंगला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। शादी समारोह के कन्वीनर डॉ. राज कुमार ने गौरव के साथ बताया कि संघ अब तक सैकड़ों जरूरतमंद बेटियों का घर बसाने में सारथी बन चुका है। वहीं संदीप गुप्ता ने जानकारी दी कि केवल विवाह ही नहीं बल्कि बेटियों को नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान और उपहार भी भेंट किए गए। इस अवसर पर ओम प्रकाश मलिक, अशोक मक्कड़, रवि शर्मा और संजीव नैय्यर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *