बार्क एंड स्वैगर शो ने पालतू जानवरों, उनके पेट पैरेंट्स और पशु प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ दिया। यह शो डॉ. जसप्रीत मौज और डॉ. अमन मौज द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ जिम्मेदार पालतू डॉग्स और कैट्स के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉग और कैट फैशन शो रहा, जहां पालतू जानवरों ने अपने मालिकों के साथ रैंप वॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। शो के दौरान बेस्ट ड्रेस्ड पेट, बेस्ट मैचिंग आउटफिट, मोस्ट स्टाइलिश पेट, क्यूटेस्ट पेट, मोस्ट कॉन्फिडेंट वॉक, स्टार परफॉर्मर और क्राउड फेवरेट जैसी श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। एंट्री पूरी तरह फ्री रखी गई, क्योंकि इस आयोजन को पशु कल्याण के लिए फंडरेजर के रूप में भी जोड़ा गया था। कार्यक्रम को एमीग्रेशन का सहयोग मिला, जबकि डॉ. जसप्रीत मौज और डॉ. अमन मौज ने मुख्य प्रायोजक के रूप में समर्थन दिया। बार्क एंड स्वैगर शो ने यह संदेश दिया कि उद्देश्यपूर्ण प्रयासों से समाज में करुणा, जिम्मेदारी और पालतू पशुओं के प्रति प्रेम को मजबूत किया जा सकता है।


