4 प्रधानाचार्य पदोन्नत, बने जिला शिक्षा अधिकारी

धौलपुर| राज्य सरकार ने आदेश जारी कर 329 प्रधानाचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति दी है। धौलपुर जिले से प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा, सरिता मिश्रा, वीरीसिंह व रामनिवास मीणा को डीईओ पद पर पदोन्नत किया है। शिक्षा विभाग के आदेशों में विभागीय पदोन्नति समिति ने सत्र 2023-24 व 2024-25 वर्ष के लिए 182 व 147 जिला शिक्षा अधिकारी पदों पर पदोन्नत किए हैं। सभी पदोन्नत अधिकारी अपने वर्तमान पद पर ही अस्थाई रूप से क्रमोन्नत मानते हुए आगामी आदेश तक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वही सेवानिवृत्ति हो चुके अधिकारियों को छोड़कर शेष पदोन्नत हुए जिला शिक्षा अधिकारियों के पोस्टिंग आदेश प्रथक से आदेश जारी किए जाएंगे। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि पदों पर अधिकारियों के पोस्टिंग मिलने से विभाग की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी। जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के स्वीकृत 10 में से 6 पद तथा शिक्षा उपनिदेशक स्तर का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। डीईओ स्तर के रिक्त पदों में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धौलपुर, राजाखेड़ा, बाड़ी व बसेड़ी के रिक्त पदों की जिम्मेदारी कार्यवाहक अधिकारियों के पास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *