धौलपुर। रेलवे ने धौलपुर स्टेशन से बीते 10 माह में बिना उचित कारण के ट्रेन की अलार्म चेन खीचने वाले 75 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आगरा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष धर-पकड़ अभियान चलाकर रेलवे ने बेवजह ट्रेन का अलार्म चेन खीचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई कर कुल 1957 लोगों से कुल 3 लाख 28 हजार 340 रुपए का जुर्माना वसूल किया।


