4 फरवरी को नवल जयंती मनेगी

पाली | रविवार को वाल्मीकि समाज के संत रमेश महाराज की अध्यक्षता में मंडिया रोड वाल्मीकि समाज भवन में बैठक हुई। समाज के प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में 4 फरवरी को नवल जयंती मनाने का निर्णय लिया। समाज के द्वारका प्रसाद जावा ने बताया कि नवल जयंती पर पुराना बस स्टैंड से समाजजन रैली के रूप में मंडिया रोड स्थित समाज भवन में आएंगे। वहां भजन कीर्तन तथा महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस बाबत शहर में वाल्मीकि समाज के व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी है। बैठक में नवल साहेब की मूर्ति लगाने का सामूहिक निर्णय लिया है। नगर परिषद की आयुक्त को अवकाश देने का आग्रह किया जाएगा। समाज के फकीरचंद आदिकाल, गिरधारी आदिवाल, रमेश हंस हरिभजन आर्य, छगन आदिवाल, अर्जुन चौहान बिक्रम परिहार, हरजी तेजी, शिवप्रकाश कंडारा, दिनेश अटवाल, विक्रम रील, दिनेश कंडारा, मोतीलाल, आदिवाल, लक्ष्मण ढंझा, सहित समाज के कई व्यक्ति मौजूद थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *