4 महीने से ड्यूटी से गायब…पंचायत सचिव सस्पेंड:बस्तर जिला पंचायत CEO ने की कार्रवाई, 8 लाख के काम का भी नहीं दे पाए हिसाब

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बड़े ग्राम पंचायत आमाबाल के सचिव विद्याधर नेताम को जिला पंचायत CEO ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव पिछले 4 महीने से ड्यूटी से गायब थे। वहीं 5 अलग-अलग कामों में खर्च हुए करीब 8 लाख रुपए का हिसाब भी नहीं दे पाए थे। जनपद पंचायत में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में लगातार नदारद थे। बात-बार नोटिस देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो CEO प्रतीक जैन ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया। CEO ने निर्देशों की अवहेलना, अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने के कारण सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन और अपील नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में विद्याधर नेताम सचिव ग्राम पंचायत बड़े आमाबाल का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बस्तर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *