अबोहर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच:भारत और पाक के बीच तनाव, सामान की गहनता से हो रही चेकिंग

फाजिल्का जिले के अबोहर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए रेलवे पुलिस ने यात्रियों की जांच बढ़ा दी है। स्टेशन पर यात्रियों के आने-जाने की जगह पर डिटेक्टर लगाया गया है। विशेष सुरक्षा कर्मी किए तैनात जीआरपी थाना प्रभारी इकबाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर को यात्री गाड़ियों के आने के समय चेकिंग अभियान चलाया। एएसआई अजीत कुमार और एएसआई बलदेव कुमार ने यात्रियों के सामान की जांच की।पुलिस ने स्टेशन पर विशेष सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं। ये कर्मी हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रख रहे हैं। यात्रियों से की अपील पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखें तो तुरंत सूचना दें। तनाव के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम हो गई है। हालांकि रेलवे स्टेशन अधिकारी के अनुसार ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से सावधान रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *