भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल को देखते हुए और फाजिल्का जिले के भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके के गांवों में बने श्री गुरुद्वारा साहिब से अब श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सरूप पालकी के जरिए फाजिल्का के श्री गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब में विराजमान किया जा रहा है l प्रबंधकों ने बताया कि अब तक करीब 50 से अधिक श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सरूप फाजिल्का के श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में विराजमान किए जा चुके हैं l गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दी जानकारी जानकारी देते हुए धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के पंजावा प्रचारक भाई जगजीत सिंह ने बताया कि भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के माहौल को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष के आदेशों पर सरहदी क्षेत्रों में 5 किलोमीटर के दायरे में लगते गांवों के श्री गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के सरूप सत्कार सहित फाजिल्का के श्री गुरु द्वारा सिंह सभा में विराजमान किए जा रहे है l सोसाइटी ने पालकी बस उपलब्ध करवाई अब तक करीब 50 से अधिक महाराज श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के सरूप फाजिल्का के श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में विराजमान किए जा चुके है l हालांकि इसके लिए अबोहर से उन्हें सुखमनी सेवा सोसाइटी द्वारा पालकी बस उपलब्ध करवाई गई है और ये गुरु की सेवा लगातार जारी है l उन्होंने कहा इसके साथ ही श्री गुरुसाहब के आगे अरदास भी की जा रही है कि जल्द ही माहौल शांत हो और युद्ध न हो l


