नवांशहर में वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौत:रोपड़-बलाचौर हाईवे पर हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पंजाब के नवांशहर के रोपड़-बलाचौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैलमाजरा बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बीती रात एक प्रवासी मजदूर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान महाराष्ट्र के तिरमगढ़ जिले के भगवंत पुरा के दिनेश कुमार के रूप में हुई। वह लखन का पुत्र था। राहगीरों ने तुरंत मदद की और उसे रोपड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ड्राइवर पर केस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही आसरों पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बलाचौर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *