अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सामान्य माहौल:मैनेजर बोले-श्रद्धालु बेखौफ होकर आए, लंगर और रहने की पूरी व्यवस्था, दसवंद चढाएं

भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद अमृतसर जिले का स्वर्ण मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है। मंदिर के मैनेजर भगवंत सिंह ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे निसंकोच दर्शन के लिए आए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी वीडियो में मैनेजर ने कहा कि गुरु घर में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील उन्होंने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गेहूं के सीजन के बाद दसवंद चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारु हैं। मंदिर में 24 घंटे लंगर चल रहा है। श्रद्धालुओं के ठहरने की भी पूर्ण व्यवस्था है। वर्तमान में अमृतसर एयरपोर्ट 10 मई तक बंद है। श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सरहदी क्षेत्रों में मिसाइल अटैक की खबरों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। मैनेजर को गांवों से श्रद्धालुओं के फोन आ रहे हैं। वे सभी को आश्वस्त कर रहे हैं कि गुरु घर में स्थिति सामान्य है। लोग बेखौफ होकर माथा टेकने के लिए आएं और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *