4 रेंज में अब तक 20 जगह लग चुकी आग:रायगढ़ के जंगलों में दावानल की लगातार घटनाएं, अभी बेमौसम बारिश से कुछ राहत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल का जंगल करीब 1,195 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और गर्मी बढ़ते ही अब दावानल की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है। ऐसे में रायगढ़ वन मंडल के 4 रेंज में करीब 20 से अधिक जगह आग लगने की घटना घटित हो चुकी है और हजारों हेक्टेयर जंगल जल कर स्वाह हो गया। जिले मे दो वन मंडल है और दोनों ही वन मंडलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। हाल ही में खरसिया वन परिक्षेत्र में तीन दिनों से लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसमें खरसिया रेंज के पलगड़ा पहाड़, बरगढ़ खोला की पहाड़, कुकरी चोली, छाल परेवा पहाड़, गीदहा पहाड़ और राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर-खरसिया पलगढ़ छोटे देवगांव, बिजंकोट के जंगलों में भीषण आग देखी गई थी। जिसे किसी तरह बुझाया गया। इन वन परिक्षेत्र में भी दावानल
इसके अलावा तमनार रेंज में सलिहारी, पड़िगांव, हमीरपुर, बरकछार बीट में आग की घटना घटित हुई। इसके अलावा घरघोड़ा रेंज के कटंगडीह, अमलीडीह, जरकट, नवापारा सर्किल के साथ ही रायगढ़ वन परिक्षेत्र के गजमार, जुर्डा, नवापाली, धुनहारडेरा व उर्दना के पहाड़ जंगल में आग लगने से हजारों हेक्टेयर जंगल जलकर स्वाहा हो गया। दो दिनों के लिए मिली राहत
कल से एकाएक मौसम बदल गया है। ऐसे में जंगल में आग लगने की घटनाओं से अभी राहत है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ वन मंडल के कई जंगल क्षेत्र में बारिश हुई है और इसी वजह से कल से दावानल की घटना किसी भी जंगल में सूनने को नहीं मिली है।
हर बीट में फायर वाचर कर रहे निगरानी
इस संबंध में रायगढ़ वन मंडलाधिकारी स्टायलो मंडावी ने बताया कि रायगढ़ के 92 बीट में फायर वाचर हैं और जंगल की आग पर निगरानी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तत्काल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी बारिश की वजह से जंगल में आग नहीं है और अगर किसी को जंगल में आग की सूचना मिलती है, तो टोल फ्री नंबर 18002332631 पर जानकारी दे सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *