रांची नगर निगम के उप प्रशासक के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम बाजार शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनमानी करने वाले संवेदकों पर जुर्माना लगाया है। चर्च कॉम्प्लेक्स, बिग बाजार स्मार्ट बाजार मेन रोड, स्टाइल बाजार पर 1-1 हजार रुपए, भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल 6 हजार रु का जुर्माना लगाया गया है। निर्देश दिया गया कि ऐसे स्थिति उत्पन्न न हो, अन्यथा संबंधित आवेदकों का इकरारनामा रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


