4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद मंजूर

भास्कर न्यूज| धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 7 लोगों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कुरूद तहसील के कठौली निवासी बुधरूराम निषाद की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी उषाबाई निषाद को 4 लाख की सहायता दी गई है। बेलरगांव तहसील के पांवद्वार में देउराम नेताम की पानी में डूबने से मौत हुई। उनकी बेटी हेमलता को सहायता राशि दी गई। धमतरी तहसील के सांकरा की सावित्री साहू की डूबने से मौत पर उनके पिता तेजपाल साहू को 4 लाख रुपए मिले। भखारा तहसील के जोरातराई निवासी यश कुमार साहू की डूबने से मौत पर उनके पिता नोहस सिंह साहू को सहायता दी गई। कुरूद तहसील के मेंडरका निवासी यादराम साहू की डूबने से मौत पर उनकी पत्नी रामेश्वरी को 4 लाख रुपए की सहायता दी गई। मगरलोड तहसील के खड़मा निवासी पवन ध्रुव की करंट लगने से मौत हुई। उनके पिता अकतूराम ध्रुव को सहायता राशि दी गई। भखारा तहसील के सेमरा-सी निवासी दूजराम चक्रधारी की टूटे विद्युत तार के संपर्क में आने से मौत हुई। उनकी पत्नी लक्ष्मी को भी 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *