40 घंटे से धरने पर अभ्यर्थी:3 आमरण अनशन पर पीएससी चेयरमैन से बातचीत विफल, मांगों पर अडिग

10 से ज्यादा मांगाें काे लेकर सैकड़ाें अभ्यर्थियाें का पीएससी मुख्यालय पर धरना कड़ाके की ठंड के बीच भी 40 घंटे से जारी है। गुरुवार देर शाम पीएससी चैयरमैन डॉ. राजेशलाल मेहरा के साथ 5 अभ्यर्थियाें की बातचीत पूरी तरह विफल रही। 25 मिनट चली बातचीत में अभ्यर्थियाें ने सभी बिंदुओं पर लिखित में आश्वासन मांगा, जिसे ठुकरा दिया गया। अभ्यर्थियाें व मेहरा के बीच तीखी बहस भी हुई। चैयरमैन ने यहां तक कह दिया कि आप लाेग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयाेग कर रहे हैं। तीन अभ्यर्थी कुलदीप सरकार, राधे जाट, अरविंद भदाैरिया आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी छात्रों के समर्थन में पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *