58 करोड़ के लोन के मामले में कारोबारी शाहरा के घर व ​ऑफिस पर ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंदौर में इसी महीने की अपनी तीसरी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गुरुवार को रुचि सोया और रुचि ग्लोबल के पूर्व संचालक उमेश शाहरा पर लोन डिफाल्ट की शिकायत की जांच के लिए छापा मारा। इससे पहले ईडी द्वारा गोलू अग्निहोत्री के ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद ही गुरुवार से शाहरा के घर और कार्यालय पर कार्रवाई शुरू की गई। ईडी की टीम बायपास स्थित बिलियनेयर डेस्टिनेशन और एक अन्य कॉलोनी भी पहुंची। तीन वर्ष पुराने मामले में बैंक ने कराई है एफआईआर ईडी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 2021 के मामले को लेकर की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी ने शाहरा द्वारा 58 करोड़ रुपए का लोन नहीं चुकाने पर एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि उमेश शाहरा ने बैंक से लोन में लिए पैसे का उपयोग जमीन खरीदने-बेचने के लिए किया था। शाहरा ने इस तरह बायपास पर दो कॉलोनी काटी, जिसमें बड़े प्लॉट काटकर चुनिन्दा लोगों को डायरी पर बेचे गए। कार्रवाई रात तक जारी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *