भास्कर न्यूज | धमतरी प्रशिक्षण शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज धमतरी में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर दुर्ग द्वारा 40 दिवसीय टेली अकाउंटिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण 8 जनवरी से शुरू हुआ, जिसका समापन 16 फरवरी को हुआ। प्रशिक्षण प्रोग्राम के अंतर्गत टेली का परिचय, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलमेंट, बेसिक सेटअप, अकाउंटिंग फिचर्स, पेरोल मैनेजमेंट के साथ संपूर्ण टेली विषयवस्तु का अध्ययन और प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर वेद प्रकाश साहू द्वारा दिया। कॉलेज के 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सोमवार को प्रशिक्षण प्रोग्राम का समापन कर प्रतियोगिताओं को प्रमाण पत्र वितरण किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीके पाठक, मास्टर ट्रेनर वेदप्रकाश साहू द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरण किया। प्रशिक्षण में सहायक प्राध्यापक भीखम चंद साहू, सहायक प्राध्यापक आकांक्षा कश्यप, अतिथि व्याख्याता मेनका साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक आकांक्षा मरकाम तथा आभार वंदन, सहायक प्राध्यापक गोविंद प्रसाद ने किया। प्रतिभागी खुशी साहू, हिबा मेमन, सागर, संकल्प, योगेन्द्र, आरती के साथ साथ अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे।


