40 साल पहले निगम ने जमीन दी, ले रहा था रेंट, वह दुकान भी तोड़ा

रांची नगर निगम की ओर से शुक्रवार को किशोरी यादव चौक से पिस्का मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सड़क के दोनों ओर नाली और सड़क के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान अवैध दुकानों, ठेलों, गुमटियों और अन्य अस्थायी संरचनाओं को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया। अभियान के क्रम में किशोरी यादव चौक स्थित लगभग 40 वर्षों से बंदोबस्त की गई जमीन से भी अतिक्रमण हटाया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जुगेश्वर राम ने बताया कि वे बंदोबस्ती के आधार पर वर्षों से अपना व्यापार चला रहे थे और निगम में नियमित रूप से सालाना रेंट भी जमा करते थे। उन्होंने नगर निगम से पुनः स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासक ने अपर बाजार व कडरू का किया निरीक्षण, 11,000 रु. का जुर्माना भी लगाया शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में शुक्रवार को नगर निगम प्रशासक ने अपनी टीम के साथ कडरू व अपर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, अतिक्रमण और अवैध संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा की। प्रशासक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान चलता रहेगा। नियम उल्लंघन करने वालों पर ₹11,000 का जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर शहर निर्माण के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *