रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) सेकेंड सेमेस्टर (सेशन 2024–26) की परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। लेकिन नियम के मुताबिक छात्र जब तक मिड सेमेस्टर के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं होते, तब तक स्टूडेंट्स एग्जाम फॉर्म जमा नहीं कर सकते। लेकिन अधिकतर पीजी विभागों और कॉलेजों में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की मिड परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं हुई है। परीक्षा आयोजित करने को लेकर तैयारी चल रही है। जिन छात्रों की अभी तक मिड परीक्षा नहीं हुई है, वे चाहकर भी एग्जाम फॉर्म जमा नहीं कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, शुक्रवार से स्टूडेंट्स एग्जाम फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग 10 हजार छात्रों की अभी तक मिड सेमेस्टर की परीक्षा नहीं हुई है। जूलॉजी, कॉमर्स समेत कुछ अन्य विषयों की मिड परीक्षा आयोजित हुई है। तीन विभागों की स्थिति से समझें मिड सेमेस्टर का महत्व 1. साइकोलॉजी विभाग : विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज हसन ने कहा- दो दिनों में मिड सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करा ली जाएगी। साथ ही मूल्यांकन कर अंक पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। मिड सेमेस्टर एग्जाम के लिए प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। 26 के बाद फॉर्म जमा पर लगेगा लेट फाइन पीजी सेकेंड सेमेस्टर का एग्जाम फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी है। इसके बाद 27 से 31 जनवरी तक 400 रुपए विलंब शुल्क के साथ एग्जाम फॉर्म जमा लिए जाएंगे। छात्रों ने कहा कि 26 जनवरी तक मिड सेमेस्टर की परीक्षा का अंक अपलोड नहीं किया गया तो विलंब शुल्क लगना तय है। अगर 31 जनवरी तक अंक अपलोड नहीं हुआ तो एग्जाम फॉर्म भरने से वंचित हो सकते हैं। 3. अंग्रेजी विभाग : इस विभाग में मिड सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है। विभाग ने बताया कि शनिवार को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर अंक अपलोड कर दिए जाएंगे। 2. सोशियोलॉजी विभाग : विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण ने बताया मिड सेमेस्टर परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी तैयारी विभागीय स्तर पर चल रही है। शीघ्र ही परीक्षा आयोजित कर दी जाएगी और मूल्यांकन कर अंक अपलोड कर दिए जाएंगे। आरयू में एग्जाम फॉर्म जमा करने के नियम स्पष्ट हैं। कॉलेज या पीजी विभाग द्वारा मिड सेमेस्टर परीक्षा, उसके मूल्यांकन और अंक अपलोड होना अनिवार्य है। इसके बाद ही सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म जमा किया जा सकता है। इसलिए इस बार फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी होने के बाद छात्रों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। दूसरी ओर शेड्यूल जारी होने के बाद एग्जाम लेने की तैयारी शुरू हो गई है। एग्जाम फॉर्म जमा करने का क्या है नियम आरयू : पीजी सेकेंड सेमेस्टर… मिड एग्जाम के अंक आने पर ही भर सकते हैं फॉर्म


