44 उपार्जन केंद्रों से 7.94 लाख क्विंटल धान खरीदी:3.35 लाख क्विंटल बाकी, उमरिया में धान उठाव में लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस

उमरिया में खरीफ विपणन 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम जारी है। जिले के 44 उपार्जन केंद्रों से अब तक कुल 7 लाख 94 हजार 599.24 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। हालांकि, परिवहन की गति धीमी है, और तैयार धान का केवल 52 प्रतिशत ही उठाया जा सका है।
समर्थन मूल्य खरीदी में 52% ही उठाव समिति स्तर पर खरीदी गई धान में से 6 लाख 53 हजार 638.94 क्विंटल धान परिवहन के लिए तैयार है। इसमें से अब तक केवल 3 लाख 68 हजार 898.80 क्विंटल धान का ही परिवहन हो पाया है। वर्तमान में 3 लाख 35 हजार 700.44 क्विंटल धान का उठाव शेष है, जिससे कुल परिवहन प्रतिशत मात्र 52 प्रतिशत पर है, जिसे काफी कम माना जा रहा है। धान उठाव में लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर को नोटिस इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अधिकृत धान परिवहनकर्ता मेसर्स पवन कुमार जैन एंड ट्रांसपोर्ट कंपनी, कैंप छतरपुर, उमरिया को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समिति स्तरीय धान उपार्जन केंद्रों से अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था कर उपार्जित धान का त्वरित उठाव और परिदान सुनिश्चित करने को कहा है। तीन दिन में स्थिति सुधारने और रिपोर्ट देने के दिए निर्देश कलेक्टर ने ट्रांसपोर्टर को तीन दिनों के अंदर वस्तुस्थिति से कार्यालय को अवगत कराने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही, किए गए उठाव और परिदान की जानकारी धान उपार्जन केंद्रवार प्रतिदिन कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजने को कहा गया है। इसका उद्देश्य परिवहन कार्य में तेजी लाना और किसानों को समय पर उनकी उपज का फायदा दिलाना है। वहीं, प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि धान के उठाव में देरी के चलते ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *