44 प्रत्याशी मैदान में, 3985 सदस्य करेंगे मतदान, आचार संहिता लागू

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की 61वीं वार्षिक आमसभा 20 सितंबर को चैंबर भवन में और सत्र 2025-26 का चुनाव 21 सितंबर को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में होगा। इस बार चुनाव में कुल 56 नामांकन दाखिल हुए। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए सभी 6 प्रमंडलों से एक-एक नाम ही आए हैं। कार्यकारिणी समिति के लिए 44 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जिनमें टीम आदित्य और टीम तुलसी से 21-21 उम्मीदवार और दो उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। चुनाव समिति के पदाधिकारी विकास सिंह और पवन शर्मा ने बताया कि कुल 3985 सदस्य मतदान करेंगे, जिनमें लाइफ मेंबर, जनरल मेंबर, एफिलिएटेड बॉडी, कॉरपोरेट और पैट्रन मेंबर शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सख्त चुनावी आचार संहिता लागू की गई है। प्रचार के लिए चैंबर भवन का उपयोग वर्जित रहेगा। परिणाम से असंतुष्ट प्रत्याशी 22 सितंबर दोपहर 2 बजे तक रिकाउंटिंग शुल्क 10,000 रुपए व जीएसटी के साथ पुनर्गणना की मांग कर सकेंगे। चुनाव के 24 घंटे पूर्व सदस्यों को सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार करना बंद रहेगा। टीम तुलसी : मेन रोड में पदयात्रा कर मांगा समर्थन झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने मंगलवार को भी चुनावी प्रचार अभियान जारी रखा। टीम ने श्रद्धानंद रोड, महावीर चौक, दीनबंधु लेन, सोनार पट्टी, मैकी रोड, पेपर मार्केट, सुरेश बाबू स्ट्रीट आदि में पदयात्रा की। मौके पर तुलसी पटेल, ज्योति कुमारी, राहुल साबू, विकास विजयवर्गीय, दीनदयाल वर्णवाल, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, विमल फोगला, अरुण भरतीया, नवीन गाड़ोदिया व अन्य सदस्य शामिल थे। टीम आदित्य : पंडरा बाजार में व्यापारियों से मांगा सहयोग चुनाव को लेकर मंगलवार को टीम आदित्य मल्होत्रा ने प्रचार अभियान के तहत पंडरा बाजार का दौरा कर वोट मांगा। पदयात्रा में आदित्य मल्होत्रा, नवजोत अलंग रूबल, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, डॉ. अभिषेक रामाधीन, राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, सुनील सरावगी, संजय अखौरी, अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सीए जेपी शर्मा अन्य सदस्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *