45 लाख की चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार:अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने वारदात को दिया था अंजाम; 6 चोरों की तलाश जारी

शिवपुरी के खनियाधाना कस्बे में 12 दिसंबर को घर से लाखों की चोरी की हुई थी। चोरों ने घर से करीब 40 तोला सोना, 18 चांदी के सिक्के और 16 लाख रूपए नगद चुराए थे। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। चोरों के पास से सभी जेवर बरामद कर लिए गए है, लेकिन 16 लाख नगद में से फिलहाल 2 लाख 80 हजार रूपए ही मिले है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाकी पैसे बरामद करने की बात कह रही है। 12 दिसंबर को खनियाधाना कस्बे के रहने वाले मेडिकल संचालक कमलेश जैन पिता गैंदालाल जैन अपनी पत्नी के साथ दिल्ली बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए गए थे। इस दौरान उनके घर के निचले माले में रहने वाले भतीजे आशीष जैन ने उन्हें चोरी की सूचना दी थी। इसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा था। धौलपुर से पकड़ा गया मुख्य आरोपी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस लगातार टीम बनाकर चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। यह चोरी राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले बल्ला गुर्जर ने अपने साथी राधे परिहार, बबलू परिहार (ग्वालियर), बल्लो गुर्जर, बृजभान उर्फ घोडा गुर्जर (ग्वालियर) के साथ मिलकर की। पुलिस ने मुख्य आरोपी बल्‍ला गुर्जर (22) को लक्ष्मणगढ के ऑवर ब्रिज के नीचे से कार सहित पकड़ा। पूछताछ में बल्ला गुर्जर ने बताया कि खनियाधाना में आदेश परिहार और राधे परिहार ने रेकी की थी। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए हितेश जाटव एक किराए की कार लेकर आया। ज्वेलरी ​​​​​​​के दुकान की रेकी की थी 12 दिसंबर को कार में सवार होकर बल्ला, राधे, बबलू, बल्लो, बृजभान, आदेश परिहार और हितेश जाटव खनियाधाना पहुंचे थे। यहां रेकी के दौरान आदेश और राधे परिहार ने ज्वेलरी की दुकान देख रखी थी। लेकिन उसके बाहर एक व्यक्ति घूमता हुआ दिखा। इसके बाद वो एक धर्मशाला के दरवाजे का ताला तोड़कर उसकी छत के जरिए एक मकान में घुसे थे। उस मकान के दो कमरों का ताला तोड़कर सोना-चांदी और नगदी चुरा ली। इस बीच मकान के निचले कमरों में सो रहे लोग जाग गए थे। इसके बाद सभी लोग भाग गए थे। 9 लोगों के आरोपी बनाया बल्ला गुर्जर बताया सभी ने दो-दो लाख रूपये आपस में बांट लिए थे। उसने दो सोने की चेन बबलू के भाई दिलीप परिहार को 80 हजार में बेच दी थी। साथ ही 80 हजार रुपए शैतान सिंह गुर्जर को दे दिए थे। बता दें कि पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने वाले दिलीप परिहार और चोरी का पैसा लेने वाले शैतान सिंह गुर्जर को भी आरोपी बनाया हैं। पुलिस ने 9 लोगों को इस चोरी की वारदात में आरोपी बनाते हुए बल्ला गुर्जर, दिलीप गुर्जर और शैतान सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *