नगर पालिका में लंबे समय से नल टैक्स की राशि जमा नहीं की गई है। अब ऐसे बकायादारों पर नगर पालिका ने सख्ती बरतना शुरु कर दिया है। जो बीते 5-10 साल तक नल टैक्स जमा नहीं कराए है। इससे अब नगर पालिका के विकास कार्य प्रभावित होने लगे है। अब ऐसे बकायादारों का नाम सार्वजनिक करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उनके घर के बाहर दिवाल में नाम के साथ टैक्स की राशि का पर्ची चस्पा किया जाएगा। नगर के 30 वार्डों में 10 सदस्यीय नगर की टीम अलग – अलग वार्डों में पहुंच रहे है। और बकायादारों से पैसे ले है। नल टैक्स नहीं जमा करने पर करीब 100 लोगों का नल कनेक्शन काटा गया है। बता दे कि नगर पालिका में 4.41 करोड़ 3 हजार रुपए वसूलना है। इनमें से अब तक 45 लाख 47 हजार रुपए जमा हुए है। वित्तीय वर्ष का ही 1.33 करोड़ 55 हजार का जलकर टैक्स है। इनमें 22 लाख 66 हजार रुपए जमा हुआ है। हैरानी की बात तो ये है कि 500 ऐसे बकायादार है। जिनका 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपए नल टैक्स बकाया है। जो बीते 8 साल से जमा नहीं कर रहे है। इनमें कई रसूखदार भी शामिल है। बकायादारों के घर जाने पर कर्मचारियों को राजनीतिक पहुंच बताते है। इसके चलते भी पालिका को नुकसान हो रहा है। जबकि कायदे से इन लोगों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। घर के दीवाल पर नोटिस चस्पा करने पर फाड़कर फेंक देते है। लोक अदालत में 200 प्रकरण भेजे गए है। इनमें से सिर्फ 30 लोगों ने ही राशि जमा कराया है। बकाया राशि जमा नहीं होने के कारण पालिका को नगर से संबंधित काम करने में दिक्कतें आ रही है। नपा सीएमओ अशोक सलामे ने कहा कि लंबे समय से नल टैक्स जमा नहीं कराने वाले बकायादारों के घर का नल कलेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। 50 से अधिक टूल्लु पंप लगाकर चला रहे थे नल: शहर में 50 से अधिक जगहों पर टूल्लू पंप लगाकर पानी की चोरी कर रहे थे। जांच के दौरान नगर पालिका की टीम ने जब वार्डों में सर्वे किया। तो चोरी पकड़ी गई। ऐसे 50 घरों से कर्मचारियों ने टूल्लू पंप को जब्त किया। साथ ही कनेक्शन भी काटे। इनमें से 10-12 लोगों ने ही दोबारा पैसा जमा किया। जिसके बाद फिर से नल कनेक्शन को जोड़ा गया। आनॅलाइन पेमेंट नगर पालिका ने शुरु की है। ताकि लोगों को दफ्तर तक आने की ज़रुरत न पड़े। घर बैठे नगर पालिका के वेबसाइट में जाकर एप के माध्यम से टैक्स की राशि जमा करा सकते है। इसमें केवल जलकर में ही 5 लाख रुपए जमा कराया गया है। लोग घरों में नहीं रहते है। इन दिनों गौरव पथ मार्ग में चौड़ीकरण के चलते खुदाई से पाइप लाइन डैमेज हो रही है। जिसकी मरम्मत भी कराने के लिए भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ रही है। पाइप फूट जाने से बीते दिनों 3 दिनों तक 3 वार्डों के लोगों को पानी नहीं मिल पाया था।


