48 गाड़ियों की खुली बोली लगाकर हुई नीलामी:NDPS की कार्रवाई के दौरान जब्त की थीं, सरकार को 43 लाख रुपए रेवेन्यू मिला

जिले के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस की कार्रवाई के दौरान जब्त 48 गाड़ियों की खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया। भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन के बाद बेगूं डिवीजन में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति ने यह नीलामी की। यह सभी गाड़ियां तस्करी करते हुए जब्त की गई थीं। इसमें 12 टू व्हीलर्स, 32 फोर व्हीलर्स और 4 भारी गाड़ियों की नीलामी हुई। इस नीलामी के जरिए सरकार को 43 लाख रुपए का रेवेन्यू मिला है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला अफीम का बहुत बड़ा उत्पादन क्षेत्र होने और मध्य प्रदेश राज्य की सीमा से लगा होने के कारण तस्कर इसी रूट से होकर निकलते हैं। जिले के कई थानों में तस्करी में शामिल गाड़ियों को माल के साथ जब्त किया गया है। सभी जब्त गाड़ियों से जिले के थाने के माल खाना भरे पड़े हुए हैं। थानों में अन्य गाड़ियों के रखने की व्यवस्था नहीं होने की कारण से उन्हें निस्तारण किया जाना है। इस प्रोसेस के लिए पांच सदस्यों वाली टीम बनाई भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन की अनुपालना और पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशों पर जिला चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त ऐसी गाड़ियां, जिनका कोर्ट में निर्णय हो चुका हो, भौतिक सत्यापन किया गया हो, ऐसे गाड़ियों के प्रस्ताव पुलिस थानों से मंगवा कर कार्यालय की एमओबी शाखा के प्रभारी गोविंद पारीक, एएसआई मनोज कुमार और स्टाफ, सहायक लेखाधिकारी सागर गिरी गोस्वामी, लेखा शाखा के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया। गाड़ियों की नीलामी के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें एएसपी सरिता सिंह, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, सहायक लेखा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह सुराणा और परिवहन निरीक्षक रामनिवास यादव आदि उपस्थित थे। जिन्होंने खुली बोली लगवा कर गाड़ियों की नीलामी करवाई। नीलामी में जिला चित्तौड़गढ़ के अलावा जिला उदयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा और मध्यप्रदेश तक के बोलीदाता शामिल हुए। 48 गाड़ियों की हुई नीलामी एनडीपीएस एक्ट में जब्त 48 गाड़ियों को बेगूं डिवीजन ऑफिस पर खुली बोली लगाकर नीलामी किया गया। इसमें सभी 48 वाहनों को उच्चतम बोली द्वारा स्वीकार किया जाकर बोली दाता को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान 12 दोपहिया, 32 चौपहिया और 4 भारी वाहन की हुई इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को करीब 43 लाख रुपए की राजस्व आय हुई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान डीएसपी बेगूं अंजली सिंह, थानाधिकारी बेगूं रविन्द्र चारण भी उपस्थित थे। एसपी जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल जिले में जब्त गाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। जिला चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा गत तीन माह में अब तक 191 वाहनों का नीलामी द्वारा निस्तारण किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *