5वीं-8वीं की 8900 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

भास्कर न्यूज | कवर्धा शैक्षणिक सत्र 2024-25 की केंद्रीयकृत परीक्षा के तहत कक्षा पांचवीं और आठवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हाईस्कूल रौचन संकुल मुख्यालय में पूरा हो गया है। कक्षा पांचवीं की कॉपियों की जांच 30 मार्च से 2 अप्रैल तक हुई। आठवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चला। मूल्यांकन केंद्र में बोड़ला ब्लॉक के आठ संकुल- राजा नवागांव, छपरी, मिनमिनिया मैदान, भालूचुवा, रौचन, महाराजपुर, खैरबना कला और घोंघा से कुल 112 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। इन सभी ने समय पर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए लगभग 8900 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की। प्राथमिक विभाग में चार विषयों और माध्यमिक विभाग में 6 विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इन शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य: मुख्य मूल्यांकनकर्ता अनिल श्रीवास्तव, तरुण चौरिया, दिलीप नागवंशी, शक्तिमान दास राय, संजय पटेल, धनंजय रात्री, हीरा रात्री, मोतिहारी ध्रुव, बुधियारिन धुर्वे, मीना राम साहू, लांझी साहू, अविनाश चंद्रवंशी ने योगदान दिया। शिव कुमार सिन्हा और दिलीप सिंह ठाकुर ने इसकी सराहना की। पेपर की जांच के लिए 2-3 रुपए मिलेंगे, अफसरों ने की मॉनिटरिंग लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन केंद्र में विषय वार मुख्य मूल्यांकनकर्ता नियुक्त किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दर तय की गई है। निर्धारित दर के अनुसार प्राथमिक विभाग में प्रति उत्तर पुस्तिका 2 रुपए और माध्यमिक विभाग में 3 रुपए की दर से भुगतान किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य की सफलता में 8 संकुलों के प्राचार्य और संकुल शैक्षिक समन्वयकों कामता चंद्रवंशी, अखिलेश मिश्रा, भूखन पाटिल, राजाराम साहू, जंघेल, शिव कुमार मरकाम, दिलीप सिंह और दयाशंकर साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मूल्यांकन केंद्र में आवश्यक निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *