कलश शोभायात्रा निकाली गई, लगे जयकारे

भास्कर न्यूज | बारगांव बेरला ब्लॉक के ग्राम बारगांव में गुरुवार को साहू समाज ने संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई। सुबह 10 बजे कर्मा सदन प्रांगण में महिलाएं और बालिकाएं एकत्र हुईं। जिसके बाद तालाब में जल अर्पित कर कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए बाजार चौक, साहूपारा, भाटापारा, यादवपारा, देवांगन पारा से होकर कार्यक्रम स्थल पर लौटी। इस दौरान गांव में भक्त माता कर्मा के जयकारों की गूंज रही। युवाओं ने हाथों में भगवा झंडा लहराते हुए जयकारा लगाया। कार्यक्रम स्थल पर मां कर्मा की सुंदर झांकी सजाई गई। जो झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही समाज के लोगों ने भगवान सत्यनारायण की कथा, हवन यज्ञ और मां कर्मा की आरती कर पूजा की। वहीं जय शारदा मानस मंडली ने मानस गान की प्रस्तुति दी। मां कर्मा को खिचड़ी का भोग लगाया गया। भंडारे में महाप्रसादी का वितरण हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष रविशंकर साहू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, सचिव देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष किशुन साहू, महिला उपाध्यक्ष किरण साहू सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने उद्बोधन में मां कर्मा के बताए मार्ग को अपनाने की प्रेरणा दी। कहा कि उनके आदर्शों से जीवन का कल्याण संभव है। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। आयोजन में तुकेराम, जगदीश, पंचम, रामशरण, बरातू, लीलाधर साहू, गंगाराम साहू, मुकेश साहू, कमलेश साहू, राजेन्द्र साहू, सोमनाथ साहू, रूपेश साहू, लखनलाल साहू, भीषम कुमार, काशीराम, जुड़ावन, तिहारू, ओमप्रकाश अनिल साहू, जित्तू, विजय साहू सहित ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *