लुधियाना| थाना लाडोवाल की पुलिस ने लूट व छीना-झपटी की योजना बनाते पांच आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी गुरचरण सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गांव हंबड़ा के न्यू ऋषि नगर इलाके में एक खाली प्लॉट में कुछ युवक वारदात की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर वीर बहादुर उर्फ राज कुमार उर्फ नेपाली, भीम पासवान, वरिंदर सिंह, जतिंदर सिंह और मलकीत सिंह उर्फ लाडी को काबू किया। आरोपियों से लोहे की सबल, रॉड बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी पहले भी आपराधिक वारदात में शामिल पाए गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।


