5 किलो चांदी चुराने का अरोपी गिरफ्तार:शादी में गए ज्वेलर के घर में की थी वारदात, चोरी गया माल बरामद

हनुमानगढ़ जंक्शन में एक ज्वेलर के घर से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। ज्वेलर प्रेमकुमार सोनी की भतीजी की शादी के दौरान चोर ने उनके घर को निशाना बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। एसपी अरशद अली के निर्देशन में बनी टीम ने कामयाबी हासिल की है। घटना 5 मार्च की है, जब प्रेमकुमार अपनी भतीजी की शादी में अग्रसेन भवन गए थे। अगले दिन जब वह घर लौटे तो घर का गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। चोर ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया था। घर से 32 इंच का एलईडी टीवी, 4-5 हजार रुपए की नगदी और करीब 5.5 किलोग्राम चांदी के पगे चोरी हो गए थे। जंक्शन सिटी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के सुपरविजन में पुलिस ने सुरेन्द्र कुमार उप-निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर टीम ने आरोपी मोलू उर्फ जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी आईटीआई बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से 5 किलो 581 ग्राम चांदी के दो पगे बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी चोरी और नकबजनी के चार मामलों में शामिल रह चुका है। वह रात के समय सुनसान मकानों को निशाना बनाता है। पुलिस अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *