5 तक कोल्ड वेव, घना कोहरा

लुधियाना| नए वर्ष की शुरुआत शहर में कड़ाके की सर्दी और बदले मौसम के साथ हुई है। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़ा। भास्कर एक्सपर्ट तापमान में होगी गिरावट अगले कुछ दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। पांच जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और इस दौरान कोल्ड वेव चलने की भी चेतावनी दी गई है। सुबह और रात के समय सर्दी का असर अधिक रहेगा, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिन और रात के तापमान में 4.60 का अंतर डीडी दुबे, मौसम विभाग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *