5 महीने बाद लौटी लापता युवती:फरसगांव की रस्सो बस्तर के करप गांव में मिली; पुलिस ने ऑपरेशन तलाश में ढूंढा

कोंडागांव जिले में जनवरी में लापता हुई 18 साल की रस्सो सलाम को पुलिस ने बरामद कर लिया है। फरसगांव के ग्राम नांगनबेड़ी की रस्सो बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र के करप गांव में एक युवक के साथ रह रही थी। रस्सो के पिता प्रसाद सलाम ने बताया कि 9 जनवरी 2025 को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसी दिन फरसगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इंस्पेक्टर संजय सिन्हा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन तलाश शुरू किया। महिला अधिकारी प्रमरी बाई नेताम के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। करप गांव में दबिश देकर बरामद किया स्थानीय मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने करप गांव में दबिश दी। वहां से रस्सो को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में रस्सो ने बताया कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी। इस ऑपरेशन में महिला आरक्षक भानुमति मरकाम, यशवंत सेन, लोकेश मरकाम और हेमेंद्र शांडिल्य की टीम शामिल थी। रस्सो की वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रसाद सलाम ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *