जयपुर के मुहाना थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में कई मोबाइल लूट करने की वारदात कबूल की हैं। गिरफ्तार सभी बदमाश एक दूसरे को कई समय से जानते हैं। सभी प्रतिदिन नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ती के लिए ये लोग मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि 30 जनवरी को अमित सिंह ने रिपोर्ट दी की वह मालपुरा गेट से ई रिक्शा से घर जा रहा था। रास्ते में सवाई माधोपुर पुलिया के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीना और मौके से भाग निकले। जिस पर पीड़ित की ओर से मुहाना थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। शिकायत मिलने पर मुहाना थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जिस पर गठित टीम ने इलाके में वाहन चोरी व मोबाईल चोरी की वारदात करने वाले एक्टिव बदमाशों की जानकारी जुटाई। जिस के बाद पुलिस ने एक-एक कर पांच संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की जिस में बदमाशों ने वारदात करना कबूल किया। जिस पर नवल किशोर राणा पुत्र राजू राणा जाति राणा उम्र 21 साल निवासी जयसिंहपुरा भांकरोटा तहसील सांगानेर थाना भांकरोटा जिला जयपुर, मनीष राठौड पुत्र गोपाल सिंह राठौड़ जाति राठौड उम्र 25 साल निवासी मकान नंबर 24 ए भगवती नगर भांकरोटा थाना भांकरोटा तहसील सांगानेर जिला जयपुर, हरिओम पुत्र शंकर लाल जाथत्रेगर उम्र 23 साल निवासी मेन बाजार शिव मंदिर के पास रेगरों का मोहल्ला सांगानेर पुलिस थाना मालपुरा गेट जिला जयपुर, सलमान उर्फ लाला पुत्र लाला जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी मकान नंबर 74 हुसैन कॉलोनी कोहिनूर सिनेमा के पास सांगानेर पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर, रवि उर्फ बालकिशन बैरवा पुत्र नाथूराम जाति बैरवा उम्र 34 साल निवासी पवालिया तहसील सांगानेर पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह चार-पांच दोस्त है जो आपस में नशे का सेवन करते है नशा करते समय हम आपस में बैठकर वाहन चोरी व मोबाईल लूट की वारदात करने का प्लान बनाते है हम सुनसान जगहों से रैकी कर पैदल चलने वालो का मोबाईल छीनने की वारदात को अंजाम देते है। मोबाईल को अलग-अलग जगह पर बेच देते है। आरोपी नशा व मोबाइल चोरी करने के आदी है। जयपुर सिटी के कई इलाकों में बदमाशों ने कई मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया हैं।


