श्रीगंगानगर की रहने वाली 5 साल की नन्ही स्केटिंग सेंसेशन गर्विता महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 45वीं ऑल इंडिया रोलर रिले स्केटिंग प्रतियोगिता और जनवरी में गोवा स्केटिंग फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी। इन दोनों टूर्नामेंट्स से अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। प्रतियोगिता का आयोजन 26 व 27 दिसंबर को महाराष्ट्र में होगा। मूल रूप से सीकर जिले के भुरानपुरा गांव की रहने वाली गर्विता जवाहरनगर स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। गर्विता ने स्पेंगल पब्लिक स्कूल, पदमपुर खेलो इंडिया, शाहपीनी यूथ खेलो इंडिया में भी गोल्ड मेडल जीते हैं। 2025 में इनलाइन स्केट्स पर स्विच करने के बाद इंडो-नेपाल चयन प्रतियोगिता, सादुलशहर, राज्य स्तरीय और उदयपुर टूर्नामेंट में लगातार प्रथम स्थान हासिल किया। कोच अनिल सोनी सुबह-शाम अरोड़वंश गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में गर्विता को कड़ी ट्रेनिंग दे रहे हैं। स्कूल डायरेक्टर कपिल टंडन, प्रधानाचार्य सुनैना टंडन और सिमरन कौर ने गर्विता की उपलब्धियों पर खुशी जताई और स्कूल में स्केटिंग क्लास शुरू करने का आश्वासन दिया। तपोवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने भी नन्ही स्टार को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।


