5 साल में शहर की हर कॉलोनी में होगी PNG, सीएनजी पाइप लाइन से जुड़ जाएंगे हर पंप

राजधानी में अब सीएनजी और घरेलू पीएनजी का तेजी से विस्तार हो रहा है। अभी तक वाहनों में उपयोग आने वाली सीएनजी झोटवाड़ा से टैंकरों में भर कर पंपों पर सप्लाई की जा रही है, लेकिन पांच साल बाद शहर का हर सीएनजी पंप सीधे पाइप लाइन से जुड़ जाएगा इतना ही नहीं घरों में यूज होने वाली एलपीजी के जगह लोग घरेलू पीएनजी यूज करते नजर आएंगे। इसके लिए टोरेंट कंपनी ने 2029 तक शहर की हर कॉलोनी में पीएनजी पाइप लाइन पहुंचाने का टारगेट रखा है। वर्तमान में जोबनेर में सिटी गेट स्टेशन से सीएनजी और पीएनजी गैस शहर में सप्लाई की जा रही है। कंपनी ने मार्च 2025 तक शहर में 5 हजार घरेलू पीएनजी कनेक्शन देने का टारगेट रखा है। शहर के 4 पंपों पर 24 घंटे सप्लाई की सुविधा, क्योंकि पाइप लाइन से जुड़े हैं मार्च 2025 तक मानसरोवर, वैशाली, झोटवाड़ा के 5000 घर और जुड़ जाएंगे अभी 8 हजार घरों में सप्लाई हो रही है पीएनजी शहर में अभी तक 26 पंप सीएनजी के संचालित हंै। इनके माध्यम से हर दिन करीब 1.50 लाख किलोग्राम सीएनजी सप्लाई की जा रही है। 26 पंपों में से तीन पंपों पर पाइप लाइन से सीएनजी सप्लाई की जा रही है। इन पंपों पर 24 घंटे सीएनजी उपलब्ध है। ये झोटवाड़ा, बिंदायका और वीकेआई एरिया में संचालित हो रहे हैं। मार्च तक जयपुर और अलवर में 9 सीएनजी पंप खोलने का टारगेट है। इसमें से तीन पंप शहर में खुलेंगे। बाकी हाईवेज और अलवर में खुलेंगे। 26 सीएनजी पंपों पर रोज 1.50 लाख किलोग्राम सप्लाई, मार्च तक 9 और पंप हवा में घुल जाती है, हादसे शून्य पीएनजी एक नेचुरल गैस है। इसे पाइप के माध्यम से घरों तक पहुंचाई जा रही है। पीएनजी एलपीजी से हल्की होती है। लीकेज होने पर हवा में घुल जाती है। इस वजह से हादसा होने की संभावना शून्य के बराबर होती है, जबकि एलपीजी भारी होती है, जो हवा में नहीं घुल पाती आैर नीचे रह जाती है। इस वजह से आग लग जाती है। बिजली और पानी की तरह आता है बिल मल्टी स्टोरी में पीएनजी की पाइप लाइन पहुंचने के बाद हर फ्लैट में अलग से कनेक्शन दिए हैं। शहर के करीब 8 हजार घरों में कंपनी घरेलू पीएनजी 24 घंटे सप्लाई कर रही है। पाइप लाइन एंट्री पाइंट पर मीटर लगा रखा है। इन्हें बिजली आैर पानी के बिल की तरह हर महीने बिल जारी किया जा रहा है। ये 1093.22/एमएमबीटीयू के माध्यम से कंपनी को प्रतिमाह भुगतान कर रहे हैं। कंपनी वर्तमान में शहर के महेंद्रा सेज, जयसिंहपुरा, पत्रकार कॉलोनी, सिरसी रोड, कालवाड़ रोड, पांच्यावाला और विद्याधर नगर में करीब 8 हजार घरों में पाइप लाइन के जरिए घरेलू पीएनजी सप्लाई की जा रही है। इसके साथ ही अब सिरसी रोड वैशाली नगर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, मानसरोवर, न्यू सांगानेर रोड पर पाइप लाइन डाली जा चुकी है। यहां मार्च 2025 तक करीब 5 हजार कनेक्शन देने का टोरेंट कंपनी ने टारगेट कर रखा है। इसके साथ ही झोटवाड़ा और सिरसी रोड पर इंडस्ट्रीज एरिया में पीएनजी सप्लाई की जा रही है। कालवाड़ रोड जयसिंहपुरा क्षेत्र में रेस्टोरेंट और होटलों में कॉमर्शियल पीएनजी सप्लाई की जा रही है। वीकेआई में पाइप लाइन डल चुकी है। इस क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया में जल्द ही पीएनजी सप्लाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *