5 साल से अधूरी सड़क बनाने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

बीजापुर| नेलसनार से बांगापाल होते हुए दारापाल तक प्रस्तावित 11 किमी सड़क का निर्माण पिछले पांच सालों से अधूरा पड़ा हुआ है। पीडब्ल्यूडी की मंजूरी के बावजूद अब तक केवल मिट्टी डंपिंग और कुछ पुलिया का निर्माण ही किया गया है, जबकि मुरूम, गिट्टी, डामरीकरण और बाकी पुलिया का काम ही शुरू नहीं किया गया है। बारिश के दिनों में सड़क पर गड्‌ढों पर पानी भरने के साथ ही कीचड़ से भर जाती है, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में तीन गांवों के ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार कलेक्टर को इस समस्या की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार इस प्रोजेक्ट में रूचि नहीं ले रहा है। नेलसनार, दारापाल और बांगापाल के सरपंचों ने दिसंबर तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर जनवरी में आंदोलन की चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *