5 सेकंड में स्कूटी का लॉक तोड़कर ले गया:सीसीटीवी में दिखा चोर;पहले गली में घूमता रहा,मौका पाते ही पार

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके में स्कूटी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मात्र 5 सेकेंड में स्कूटी का लॉक तोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला 16 जनवरी का है, हालांकि पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया है। पीड़ित रोहन सिंह, निवासी मकान नंबर 142, जवाहर नगर, दिल्ली रोड, ने बताया कि 16 जनवरी 2026 की रात करीब 8:33 बजे उनके घर के बाहर खड़ी TVS जुपिटर स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी का रंग स्टारलाइट ब्लू है। पीड़ित के अनुसार रात ज्यादा नहीं हुई थी, इसलिए स्कूटी घर के बाहर ही खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वह स्कूटी को अंदर लेने बाहर आए, तो स्कूटी वहां से गायब मिली। इसके बाद पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें देखा गया कि चोर पहले गली में इधर-उधर घूमता रहा और मौका मिलते ही स्कूटी का लॉक तोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन मामला कुछ दिनों बाद दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *