भास्कर न्यूज | दोरनापाल सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के मेटागुड़ेम स्थित सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन ने कल के लिए आज थीम पर मेडिकल कैंप का आयोजन बुधवार को किया। इसमें मेटागुड़ेम समेत इरापल्ली, बोटेलंका, बोट्टेतोंग, रसपल्ली सहित आस-पास के इलाकों के ग्रामीण शामिल हुए। कैंप में ग्रामीणों का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गईं। इसके अलावा ग्रामीणों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बटालियन के टूआईसी अमित प्रकाश, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. दर्शप्रीत सिंह, सहायक कमांडेंट आनंद कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक विपिन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहकर ग्रामीणों के इलाज में सहयोग किया। बाद में ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा महिलाओं-बच्चों को फल, चॉकलेट-बिस्किट दिए गए।


