5 हजार का इनामी तस्कर अशोक पाटीदार गिरफ्तार:मादक पदार्थ तस्करी मामले में मल्हारगढ़ पुलिस ने दबोचा

मंदसौर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे 5 हज़ार के इनामी आरोपी अशोक पाटीदार को गिरफ्तार किया है। मल्हारगढ़ पुलिस ने उसे ग्राम मगराना स्थित उसके खेत से हिरासत में लिया। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मल्हारगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मगराना निवासी अशोक पिता सुंदरलाल पाटीदार (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया। बता दें कि 13 जनवरी 2025 को मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र में 1 क्विंटल 50 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये थी। इस मामले में अप.क्र. 04/25 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी अशोक पाटीदार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर मंदसौर एसपी द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदसौर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *