5 हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार:मनासा पुलिस ने 2 साल से फरार आरोपी को पकड़ा

नीमच एसपी अंकित जायसवाल द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग एनडीपीएस प्रकरणों में पिछले दो साल से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी आरोपी राहुल पिता जगदीश बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके गांव खेड़ी दायमा से पकड़ा गया। राहुल बंजारा थाना मनासा के अपराध क्रमांक 559/23 और 444/24 में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले दो सालों से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी इसी फरारी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उस पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। एएसपी नवलसिंह सिसोदिया और एसडीओपी निकिता सिंह के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी राहुल अपने गांव खेड़ी दायमा के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राहुल को दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनासा सहित उप निरीक्षक तेज सिंह सिसोदिया, साइबर सेल के प्रदीप शिंदे और आरक्षक विनोद भाटी, विजयपाल व दशरथ की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *