बाड़मेर | आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर व हेमप्रभा की सुशिष्या कल्पलता के 50वें संयम स्वर्णोत्सव के उपलक्ष्य में हाई स्कूल रोड स्थित सुमेर गौशाला में जीवदया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंचन सिंघवी, शिल्पा छाजेड़, ऊषा छाजेड़, कशिश एवं इशिता ने गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। इसी क्रम में विद्यापीठ की गली मोक्ष मार्ग स्थित केयुप भवन बाड़मेर में लाभार्थी बदामी देवी केवलचंद धारीवाल परिवार की ओर से सामूहिक सामयिक का आयोजन किया गया।


