765 केवी पावर ग्रिड लाइन से 200 किलो वायर चोरी, दो सिक्यूरिटी गार्ड भी फरार

ग्राम डुगरावता में निर्माणाधीन 765 केवी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ब्यावर से दौसा जोड़ने वाली हाईटेंशन लाइन से भारी मात्रा में वायर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने लाइन चालू होने से पहले ही जमीन पर बिछी केबल को निशाना बनाया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही चोर अंधेरे और घने कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, हालांकि करीब 200 किलो वजन की चार वायर चोरी हो चुकी थीं। दो गार्ड भी नहीं मिले, पुलिस को शक: मौके पर तैनात बताए जा रहे सुहेल और शंकर नामक दोनों सिक्योरिटी गार्ड भी घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिले, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना की सूचना पर एएसपी लालसोट विनोद कुमार, सीओ नांगल दीपक कुमार और नांगल थाना अधिकारी हुसैन अली भी मौके पर पहुंचे। लवाण थाना अधिकारी जगन्नाथ जाट ने बताया कि मामले में दो गार्ड फरार हैं। चोरी के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। स्पीकर लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे कार्यस्थल पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने फोन कर संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना दी। उस समय लवाण पुलिस पेट्रोलिंग पर थी और सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *